बुलंदशहर, फरवरी 24 -- खुर्जा। क्षेत्र के जंक्शन मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को पॉटरी कारोबारियों की ओर से आयोजित बैठक में लघु उद्योग भारती खुर्जा के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पॉटरी इकाइयों में एक ग्रुप द्वारा गैस सप्लाई की जाती है। अगर कंपनी के अधिकारी और कर्मियों को पॉटरी इकाइयों में चेकिंग करनी है, तो वह उसके लिए पॉटरी के बाहर एक चेक मीटर लगा लें। पॉटरी के अंदर सीधा प्रवेश ना करें। क्योंकि उद्यमी गैस लेने वाला क्रेता है। चोर नहीं है। इसलिए उद्यमियों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाए। वहीं उन्होंने शासन से अनुरोध किया कि अन्य कंपनी से भी गैस कारोबारियों को दिलवाने की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि अगर चेकिंग करनी है, तो पहले लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों को अवगत कराया जाए और उसके बाद पदाधिकारियों को साथ ल...