देवरिया, अप्रैल 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ संगठन के आह्वान पर मंगलवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एक दिवसीय सत्याग्रह किया। इस दौरान संविदा कर्मियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए चार सूत्रीय मांगों का पत्रक अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह को सौंपा।संगठन के जोन प्रभारी बिपिन विश्वकर्मा ने कहा कि प्रबन्धन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों के हित में गठित संविदा निगम में विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों को सम्मिलित नहीं करने हेतु षड्यंत्र कर रहा है।। संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करता है कि विद्युत विभाग में कार्यरत हजारों संविदा कर्मचारियों को भी सरकार द्वारा नवगठित संविदा निगम में शामिल करने की कृपा करें जिससे मजदूर...