समस्तीपुर, अगस्त 8 -- समस्तीपुर। वित्तरहित शिक्षा नीति की समाप्ति को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के नेतृत्व में चल रहा राज्यव्यापी आंदोलन के दौरान शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में वित्तरहित विद्यालयों, इंटर कॉलेजों व संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्राचार्य, शिक्षाप्रेमी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- बिहार विश्वविद्यालय संशोधित अधिनियम के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरनाधरना-प्रदर्शन के उद्देश्य धरना-प्रदर्शन के जरिए बिहार सरकार से वित्तरहित शिक्षा नीति को तत्काल समाप्त करने, सभी वित्तरहित शिक्षण संस्थानों का समायोजन करने तथा शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्...