छपरा, फरवरी 26 -- गड़खा, एक संवाददाता। बसंत कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने वेतन, पेंशन, बकाये अनुदान के भुगतान आदि मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में धरना, प्रदर्शन और सत्याग्रह कर अपने गुस्से का इजहार किया। वित्तरहित शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस कर्मक्रम का नेतृत्व बसंत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार राय ने किया। प्रदर्शनकारी अनुदान के बदले वेतन देने, सेवानिवृत शिक्षक कर्मचारियों को पेंशन देने, सात वर्षों के बकाये अनुदान का भुगतान करने, माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता बहाल रखने की मांग कर रहे थे। शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण वित्तरहित शिक्षा कर्मी भुखमरी के शिकार हैं। राहत के रूप में मिलने वाला अनुदान भी पिछले सात वर्षों से बकाया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.