लखीमपुरखीरी, मई 23 -- वकीलों ने शुक्रवार को एसडीएम धौरहरा को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें न्यायालयो में लम्बित प्रकरणों से लेकर लेखपालों की मौजूदगी की बात कही गई। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम शशीकांत मणि को ज्ञापन देकर कहा कि सीमांकन वादों की गुणवत्ता, समय सीमा के तहत मेड़बंदी आदेश व सभी लेखपालों की एक दिन तहसील परिसर में मौजूदगी, धारा 38 के मामलों में तहसीलदार न्यायालय से एसडीएम न्यायालय प्रेषण, विभाजन मामलों में कुर्रा बटवारा समय सीमा में किया जाए। न्यायालय से आदेश के साथ आदेश टाइप में लापरवाही, धारा 24 के वादों में आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। एसडीएम ने अधिवक्ताओं की मांगों पर विचार करने की बात कही। यह भी पढ़ें- वकीलों ने उठाईं चैंबर, पेयजल और पार्किंग की समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...