औरैया, सितम्बर 11 -- लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से नाराज पंचायत सहायकों ने लखनऊ में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया है। पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी अजीतमल को प्रार्थना पत्र देकर धरने में शामिल होने की अनुमति मांगी है। साथ ही उनकी समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाकर समाधान कराने की मांग की है। पंचायत सहायकों का कहना है कि विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कई बार मांग उठाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इससे पंचायत सहायकों में नाराजगी है। समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित है। पंचायत सहायकों ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। धरने में प्रत्येश, अनिल, शिवम, अमन, हिमांशु, आशुतोष, पारस, प्रेमा, पूजा, शिवानी, आकांक्षा, प्रिया, सुपासना और साक्ष...