बलरामपुर, अप्रैल 16 -- पचपेड़वा, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संघ अध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पचपेड़वा ब्लॉक पहुंचकर खंड विकास अधिकारी मोहित दूबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मनरेगा कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले आठ माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से घोषित एचआर पॉलिसी को लागू करने, मानदेय में बढ़ोतरी करने के साथ बीते 20 वर्षों से लगातार कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की। यह भी पढ़ें- बकाया मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन एसोसिएशन के आह्वान पर सभी...