बिजनौर, जुलाई 23 -- भाकियू टिकैत का धरना दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट में जारी रहा। मांगों को लेकर किसान खूब गरजे। रात भर किसान कलक्ट्रेट में ही रहे। सुबह को किसानों ने नाश्ते में जलेबी और हलवे खाया। मांगों को लेकर किसानों की वार्ता अधिकारियों से विफल हो गई। खबर लिखे जाने तक किसानों का धरना जारी था। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन जारी रहा। किसान रात भर कलक्ट्रेट में जमे रहे। सुबह होने पर किसानों ने कलक्ट्रेट में भट्टी चढ़ा दी और किसानों ने नाश्ते में जलेबी और हलवा खाया। दोपहर के खाने में किसानों ने अरहर की दाल और चावल, शाम के केले खाए और चाय पी। यह भी पढ़ें- महापंचायत में सरकार पर बरसे किसान, नारेबाजी के बीच 21 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट ...