समस्तीपुर, अगस्त 13 -- कल्याणपुर। खेत मजदूर संगठन एवं माले के द्वारा राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड व अंचल मुख्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया। मौके पर बोऐ लाल शाह एवं रणजीत राम के द्वारा अनशन की घोषणा की गयी। आंदोलन का नेतृत्व अंचल सचिव दिनेश कुमार ने किया। इनकी मुख्य मांगों में सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों से अवैध वसूली करने पर रोक लगाने, मनरेगा को फिर से चालू करने, भूमिहीनों को पर्चा देने एवं बाढ़ के कटाव के कारण हुए वस्थिापित परिवारों को बसाने आदि शामिल है। मौके पर आयोजित सभा को सुखलाल यादव, मोहम्मद दुलारे, राजू पासवान, अवधेश राय एवं चंद्रवीर कुमार आदि ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें- जमीन, आवास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व राशन का प्रबंध करें यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने प्रखंड कार्यालय पर किया सत्याग्रह व भूख ह...