कौशाम्बी, जून 1 -- भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल के निर्देशन एवं मंडल अध्यक्ष तौसीफ अहमद के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मंझनपुर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम एसपी वर्मा को सौंपकर दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं आदिवासी वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी वर्गों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। संगठन का कहना है कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण के अधिकारों को पूर्ण रूप से लागू न किए जाने के कारण इन वर्गों को समान अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- ठेका प...