कौशाम्बी, मार्च 17 -- विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेताया कि मांग पूरी नहीं किए जाने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने कहा कि मांगों को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन किया जा चुका है। अधिकारी समस्याओं के समाधान का आश्वासन तो देते हैं, लेकिन किया कुछ नहीं जाता है। इसकी वजह से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। किसानों ने ज्ञापन में किसान दिवस प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को आयोजित करने, हर घर नल योजना के तहत खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराने, गंगा-यमुना किनारे विद्युत शवदाह गृह बनवाने, कछुआ ट्रामा सेंटर में एक्स-रे मशीन लगवाने आ...