मधुबनी, अगस्त 29 -- मधुबनी। संयुक्त मंच बैंक संघ के आह्वान पर आज भारतीय स्टेट बैंक के समक्ष बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। संयुक्त मंच बैंक संघ की जिला समिति के संयोजक रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार हमारी मांगों को नहीं मान रही है और टाल-मटोल की नीति अपना रही है। अभी तक पांच दिवसीय बैंकिंग लागू नहीं किया गया है, जिसके कारण बैंककर्मियों में काफी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो 11 सितंबर को सभी सरकारी बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। उसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंककर्मी लगातार ग्राहक सेवा में लगे हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह से कर्मचारियों के कार्य-ज...