पीलीभीत, मई 16 -- पूरनपुर। शुक्रवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ हेमंत यादव को सौंपा। इसमें मजदूर और ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए सात सूत्रीय मांगे रखी गईं। ज्ञापन में कहा गया कि नए मनरेगा कानून में मजदूरों को दी जाने वाले रोजगार गारंटी खत्म कर दी गई है। पुराने कानून को बहाल कर साल में दो सौ दिन काम और छह सौ रुपए प्रतिदिन की मजदूरी देने की मांग की गई। चारों श्रम संहिताओं को मजदूरी विरोध बताते हुए उसे रदद करने को कहा गया। मजदूरों को आठ घंटे के 34 हजार से 44 हजार रुपए मासिक वेतन देने की मांग रखी गई। यह भी पढ़ें- मनरेगा को किया जाए बहाल, डीजल पेट्रोल के बढ़े दाम हों वापस नोएडा सहित कई स्थानों पर मजदूर हितों के लिए आंदोलनरत मजदूरों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने और गिरफ्...