मांगों को लेकर बनाई गई रणनीति
पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक सभागार में सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर्स एसोसिशन शाखा पीलीभीत की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष हसमुद्दीन खां ने की। संचालन मंत्री शकप्तान सिंह ने किया। बैठक को हरदेव शर्मा, इरफान सागर,आशिक शर्मा ने संबोधित किया। बैठक में सभी ने पेंशनर्स को नए वेतन आयोग से अलग रखने का विरोध किया और एकजुटता से 21 अप्रैल के अखिल भारतीय धरने को सफल बनाने की अपील की। सभी के हस्ताक्षर याचिका फॉर्म पर कराए जो प्रधानमंत्री को भेजे जाने है। बैठक के अंत में स्वर्गीय रमाकांत शर्मा के निधन की सूचना पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की। उसके बाद सभी से 21 अप्रैल को कचहरी कोषागार के सामने धरने पर उपस्थिति होने अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.