जहानाबाद, जून 9 -- करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी प्रखंड कार्यालय के समक्ष राजद नेताओं ने धरना दिया। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, चरमराई विधि-व्यवस्था एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करपी राजद प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव ने की जबकि बंसी प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना की अध्यक्षता महाराणा यादव ने की। धरना कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अलख पासवान, राजद के वरिष्ठ नेता सूर्य दयाल यादव, अशोक सम्राट, करीमन बिंद, इन्द्रन चंद्रवंशी, लोहड़ी यादव, वीगन यादव, चन्द्रदेव रविदास, सतीश रजक, सोमर कुशवाहा, मयंक कुशवाहा, मोहम्मद मोनाब आलम, परशुराम यादव, रामाधार यादव, शिवाधार यादव, धनंजय कुमार एवं भुनेश्वर दास सहित बड़ी संख्या में राजद नेताओं ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर प्र...