गौरीगंज, दिसम्बर 15 -- अमेठी। संवाददाता सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिले के पेंशनर्स ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम पंकज मिश्रा को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। संगठन के जिला अध्यक्ष दद्दन सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के हितों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब वित्त विधेयक 2025 पारित हुआ था, तब संगठन द्वारा यह स्पष्ट मांग रखी गई थी कि तिथि के आधार पर पेंशनर्स का वर्गीकरण न किया जाए। उस समय सरकार की ओर से यह कहा गया था कि इस विधेयक से पेंशनर्स को कोई नुकसान नहीं होगा। लेक...