लखीमपुरखीरी, मई 16 -- लखीमपुर। कठिना नदी किनारे स्थित कष्ट हरण मंदिर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व ब्लाक प्रमुख राधेश्याम भार्गव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक और पेट्रोल के साथ खुद को मंदिर के अंदर बंद कर लिया। उन्होंने मंदिर के रखरखाव, मंदिर की जमीन पर कब्जे और प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन व कुछ स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए है। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बताया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। तब तक वह मंदिर के अंदर ही कैद रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शाम 5 बजे तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह आत्महत्या कर लेंगे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर थाना प्रभारी महेश पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं तहसीलदार दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचकर पूर्व...