सिद्धार्थ, जून 19 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने जिलाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को विधायक विनय वर्मा को समस्याओं से संबंधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। विधायक ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों को डिजिटल कर सशक्त बनाने व केंद्र व प्रदेश सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने व पात्रों को लाभ पहुंचाने में ईमानदारी के साथ लगे हुए हैं।महंगाई के इस दौर में मात्र छह हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, इसे बढ़ाकर 27 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। सेवाओं को स्थाई किया जाए। जिन महिला पंचायत सहायकों का विवाह हो गया है उन्हें स्थानांतरण निति के तहत उनको ससुराल में ह...