आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। रोडवेज स्थित एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार की शाम को पीएनजी अनिवार्यता को समाप्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर एलपीजी वितरकों की एक बैठक हुई। इसके बाद कैंडिल मार्च निकाला गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सभी एलपीजी वितरक 26 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी यदि उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से निर्णय नहीं लिया गया तो सभी एलपीजी वितरक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। एलपीजी वितरकों ने सरकार से होम डिलवरी एवं प्रशासनिक शुल्क में 75 रुपये तत्काल बढ़ाने, वितरकों के ऊपर स कानूनी तरीके से पीएनजी लेने की अनिवार्यता हटाने संबंधित आदेश वापस लेने,उपभोक्ताओं की प्रत्येक ई-केवाईसी के लिए 236 रुपये भुगतान करने की...