आरा, अप्रैल 24 -- आरा,निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों की लगातार अनदेखी से आक्रोशित होकर सीनियर सिटीजन अपनी मांगों के समर्थन में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी देशभर में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं। यह बात सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कही। बैठक में संगठन की संरक्षक प्रो कमला कुमारी या जाएगा। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें कोविड काल में बंद की गई रेल टिकट छूट को पुनः लागू करना, जन औषधि की तर्ज पर जांच केंद्र और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं उपलब्ध कराना, 1857 के वीर योद्धा कुंवर सिंह की जन्मस्थली जगदीशपुर को पर्यटन स्थल घोषित करना, देश के 756 प्रखंडों में वृद्धाश्रम का निर्माण, हवाई यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों...