धनबाद, दिसम्बर 13 -- झरिया, प्रतिनिधि। धनसार कोलियरी कार्यालय पर शुक्रवार को युवा बेरोजगार मंच के बैनर तले मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह के नेतृत्व ग्रामिणों ने चार सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह ने कहा कि प्योर धनसार बस्ती के समीप प्रबंधन मनमाना ढंग से परियोजना चला रहा है। प्योर धनसार ,पोथी सेंटर ,ब्राइट कुसुंडा व आस पास के ग्रामीण पानी बिजली के समस्या को लेकर परेशान है। परियोजना से सटे क्षेत्र खतरनाक हो गया है। वहां के ग्रामीण सुरक्षित जगह पर पुर्नवास की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोग बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर कई बार प्रबंधन को लिखित पत्र दे चुके हैं। इससे पूर्व ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन को प्रबंधन ने आश्वासन देकर समाप्त कि...