साहिबगंज, अप्रैल 2 -- मांगों को लेकर दिव्यांगों व वृद्धजनों का प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन पतना। दिव्यांग, विधवा व वृद्ध जन कल्याण मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को प्रखंड के दामिन डाक बंगला से प्रखंड कार्यालय तक रैली निकाली गई। इस क्रम में रैली में शामिल लोगों ने दिव्यांगो व वृद्धों को उचित सम्मान देने, झारखण्ड सरकार विधवा व दिव्यंगों को पांच हजार पेंशन देने सहित अन्य मांगों को लेकर नारे लगाये गये। इस क्रम में संगठन ने सीएम हेमंत सोरेन के नाम 12 सूत्री मांगे पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिव्यांग को पांच हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने, विधायक फंड से दिव्यांगों के लिए 5% खर्च करने, दिव्यांगों को आवास के लिए भूमि आवंटित करने, 10 लाख रूपये लोन देने सहित 12 मांगे सौंपा हैं। मौके पर बालदेव राय, सुपती देवी, चांदी पहाड़िन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...