गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के बैनर तले दो दिवसीय प्रदेशस्तरीय हड़ताल के पहले दिन बुधवार को दमकल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड के शहीदों पर सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हड़ताल जिला प्रधान साहुन खान की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन जिला सचिव राजकुमार ने किया। हड़ताल में शामिल दमकल कर्मियों ने कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड में दमकल कर्मी भवी चंद्र शर्मा और रणवीर सिंह शहीद हो गए थे। इन्हें हरियाणा सरकार शहीद का दर्जा नहीं दे रही है, जिससे दमकल कर्मियों में नाराजगी है। उनकी मांग है कि इन्हें शहीद का दर्जा देने के साथ-साथ आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को नियमित नौकरी दी जाए। इसके अलावा ...