जहानाबाद, जून 3 -- बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की जिला कोर कमिटी की बैठक विभिन्न बिंदुओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने की मांग जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। स्थानीय कार्यालय में बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता राम उदय कुमार ने की। जिसमें शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याएं पर चर्चा की गयी और मांगे पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षक नेताओं ने बताया कि लंबित मांगों को ले जिले के शिक्षकों द्वारा 1500 शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान कराकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, राज्यपाल, अपर सचिव शिक्षा विभाग पटना, जिला पदाधिकारी को मांग पत्र के साथ ज्ञापन सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर डीईओ कार्यालय के समक्ष अनिश्चित...