चाईबासा, फरवरी 17 -- चाईबासा। रेलवे कॉलोनी चाईबासा की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से डीआरएम ऑफिस सीकेपी में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान रेलवे कॉलोनी के काफी संख्या में निवासी उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया। ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं जैसे कि पानी की नियमित आपूर्ति, साफ-सफाई व्यवस्था, गंदी नालियां, पार्कों की दुर्दशा, तथा क्वार्टर मरम्मत कार्य की धीमी गति एवं लापरवाही को लेकर दिया गया। साथ ही, हाल ही में मरम्मत कार्य के दौरान बिना सुरक्षा मानकों के वेल्डिंग किए जाने से लगी आग लगने की घटना की भी जानकारी दी। यह घटना क्वार्टर संख्या T-2/5, 7 एवं 8, निवासी सोमनाथ मुखी के आवास पर घटी। इसमें लगभग 50 हजार रुपए के सामान का नुकसान हुआ। कॉलोनीवास...