मांगों को लेकर डाक कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
बिजनौर, जुलाई 28 -- भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को मंडलीय डाक कार्यालय परिसर में लंच अवकाश के दौरान गेट मीटिंग आयोजित कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। मांगें न मानी जाने पर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषण की।मंगलवार को मुख्य डाकघर पर आयोजित गेट मीटिंग में मंडलीय अध्यक्ष विनय भटनागर ने कहा कि महासंघ के आह्वान पर 20 जुलाई से 27 जुलाई तक सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर नियमित रूप से कार्य करते हुए शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- 11 मांगों को लेकर ग्रामीण डाक कर्मियों ने दिया धरना इसके बावजूद अब तक मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.