गिरडीह, अप्रैल 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि। जिप सदस्य दुर्गेश ने शुक्रवार को डीसी रामनिवास यादव को मांग पत्र सौंपा है। जिसके माध्यम से पेयजल की समुचित व्यवस्था, जर्जर बिजली व्यवस्था में सुधार, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था आदि की मांग की गई है। कहा गया है कि बिजली का जर्जर तार व पोल से आए दिन इलाके में जान-माल का नुकसान होता रहता है। कहा कि बगोदरडीह ग्रामीण जलापूर्ति योजना जो करोड़ों की लागत से बनी पर कुछ ही दिन पानी का सप्लाई होकर पिछले लगभग 2 वर्षों से ज्यादा दिनों से पानी सप्लाई बंद है। जिससे इस योजना से चार पंचायतों के लाभुकों को जिसमें बगोदरडीह पूर्वी, बगोदरडीह पश्चिमी, जरमुने पूर्वी और जरमुने पश्चिमी के ग्रामीणों को पेयजल का लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- नल जल योजना का नहीं मिल रहा समुचित लाभ कहा है कि जल- नल योजना भी सभी पंचायतो...