आजमगढ़, जुलाई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। भंवरनाथ स्थित संगठन कार्यालय में माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की एक बैठक शुक्रवार को हुई। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर 28 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शैलेश राय और जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी ने कहा कि शासन-प्रशासन शिक्षकों के साथ हीटलरशाही रवैया अपना रहा है। इससे शिक्षक पीछे हटने वाले नहीं हैं। अपनी मांगों को लेकर वे संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर 28 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जिला मंत्री भूपेश कुमार सिंह और मंडलीय मंत्री ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके आंदोलन मे...