साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- साहिबगंज। लंबित मांगों को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मचारी छह अक्टूबर से पुन: आंदोलन शुरू करने का एलान कर दिया है। यह जानकारी एंबुलेंस कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष रोहित रंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ की ओर से 108 आपातकालीन एम्बुलेंस कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में 16 सितंबर को हुई बैठक में दिए गए आश्वासन के बाद 20 दिनों के लिए स्थगित किया गया था ।

आंदोलन का कारण स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों पर 15 से 20 दिनों के भीतर विचार कर मांग पूरी किए जाने का आश्वासन दिया गया था । लेकिन निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बावजूद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगों का अब तक समाधान नहीं किया गया...