बुलंदशहर, मई 15 -- किसान सभा के बैनर तले शुक्रवार को कार्यकर्ता गांव मधूपुरा स्थित बिजली घर पर पहुंच गए। जहां उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को ऊर्जा निगम के अधिकारी गंभीरता से लें और उनका समाधान कराया जाए। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई 24 घंटे सुनिश्चित की जाए और नलकूपों के लिए भी निर्धारित घंटे आपूर्ति दी जाए। उन्होंने लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाने, क्षेत्र में फैली जर्जर बिजली लाइनों को बदलने, बिल वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण बंद करने, मधूपुरा बिजली घर पर खराब पड़ी विद्युत मशीन को ठीक कराने और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की। साथ ही अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं अधिशासी अभियंता संबोधित ज्ञापन जेई को सौंपा। इसम...