आजमगढ़, अप्रैल 5 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष के नेतृव में संगठन के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम बूढ़नपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसान नेताओं ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, कृषि संकट, बिजली व्यवस्था और सरकारी भूमि संरक्षण जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। बिजली बिल माफ करने, बिजली विभाग को सरकारी नियंत्रण में बनाए रखने की मांग की गई। इसके अलावा स्मार्ट बिजली मीटरों को तत्काल हटाकर पुराने विद्युत मीटर लगाने, बंजर, जंगल, नवीन परती, पोखरी, खोर, श्मशान, सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाकर उन्हें सुरक्षित कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से इम्तियाज बेग, गुलाब मौर्य, रामनेत, जियालाल, वसीर आद...