भागलपुर, फरवरी 26 -- प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को नंदकिशोर सिंह भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय, भोलसर कहलगांव के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में एक दिवसीय उपवास एवं धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। धरना के दौरान शिक्षकों ने कहा कि अनुदानित विद्यालयों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे शिक्षकों व कर्मचारियों को आर्थिक एवं सेवा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप लाल सिंह, शिक्षक उदयकांत शर्मा, नंदकिशोर कुमार, कृष्ण कुमार, कुमारी वंदना, मान्ती देवी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत...