सीतामढ़ी, जून 22 -- शिवहर। कांग्रेस के जिला इकाई द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अफरोज आलम के नेतृत्व में शिवहर नगर के जीरो माइल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश के लाखों छात्रों और युवाओं के सपनों को तोड़ कर रख दिया है। आरोप लगाया कि आज प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए शिक्षा मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह भी पढ़ें- पेपर लीक, महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध ...