काशीपुर, जुलाई 13 -- जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा परिसर में सात सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। सोमवार को पंचायत परिसर में सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर ठेका प्रथा बंद करने, कर्मियों के नियमित करने, रयाल कमेटी को लागू करने,मृतक आश्रित नियमावली को शिथिल करने, नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत सात मांगों को पूरा करने की सरकार से मांग की। यहां अरविंद कुमार, अंकित कुमार, विनेश कुमार, मनोज कुमार, आदेश कुमार, पुनीत कुमार, ओम प्रकाश, सागर, रुक्मेश देवी, अखिलेश देवी, सावित्री, बबीता, सर्वेश रहे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को सपा का समर्थन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...