मांगों को लेकर कर्मियों ने आउटसोर्सिंग का काम 2 घंटे रोका
रामगढ़, मई 25 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बिरसा आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत कर्मियों ने सोमवार की सुबह मांगों को लेकर यहां उत्पादन कार्य को ठप करा दिया। सुबह 6 से 8 बजे तक यहां पर मजदूर आंदोलन पर रहे। दर्जनों की संख्या में आक्रोशित कर्मी प्रबंधन के प्रति नाराजगी जता रहे थे। उनकी मांगों में एचपीसी वेतनमान सहित अन्य सुविधाएं देने की बात शामिल थी। कर्मियों के आंदोलन के मद्देनजर आउटसोर्सिंग इंचार्ज मंगल सिंह सहित सीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मियों को समझा बुझा कर शांत किया। मामले को लेकर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि पूर्व में शुक्रवार को वार्ता हो चुकी थी। जिसमें बरसात के बाद कर्मियों को उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि वार्ता के बावजूद कर्मी फिर से कैसे भड़के यह समझ से परे है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.