देहरादून, अप्रैल 16 -- देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ, उत्तराखंड ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। प्रेस क्लब में पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक निगमों, निकायों और उपक्रमों में कार्यरत दैनिक वेतन, संविदा, आउटसोर्स और विशेष श्रेणी के कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन शासन स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा है।महासंघ के नेताओं ने बताया कि 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिए गए, बावजूद इसके सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और अब आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 16 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके बाद 23 अप्रैल को गांधी पार्क, देहरादून में धरना-प्रदर्शन, 30 अप्रैल को ...