गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर के प्रतिनिधिमंडल ने 16 फरवरी को अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी का कार्य देख रहे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह को ज्ञापन देकर कर्मचारियों और पेंशनरों की प्रमुख मांगें उठाईं। ज्ञापन में समय से आठवां वेतन आयोग लागू करने की मांग की गई। विलंब की स्थिति में 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मूल वेतन में मर्ज कर अंतरिम राहत देने का आग्रह किया गया। साथ ही पेंशनरों को भी वेतन आयोग का लाभ देने, 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पर अतिरिक्त महंगाई भत्ता, रेल किराये में रियायत बहाली तथा कोरोना काल में स्थगित डीए एरियर का भुगतान करने की मांग रखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...