बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- अरनिया मौजपुर सहित भाकियू टिकैत कार्यकर्ता शुक्रवार को एकत्रित होकर तहसील पर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि अरनिया मौजपुर गांव में प्रशासनिक टीम द्वारा पैमाइश कर दो गाटा की जमीन को ग्राम समाज के सुपुर्द किया गया। उन्होंने दोनों गाटा संख्या की भूमि की दोबारा पैमाइश कर ग्राम सभा के सुपुर्द कराने की मांग की। इसके अलावा किसानों की समस्याओं के समाधान नहीं किए जाने का आरोप लगाया और उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि तहसील में किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान कराया जाए। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें बब्बन चौधरी, नरेश कुमार, राजेश कुमार, तेजवीर, पप्पू, मदन, ज्ञान सिंह, कन्हैया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...