मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी, मई 18 -- रामनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यूनियन के बैनर तले सीएचसी रामनगर के कर्मचारियों ने सोमवार को काला फीता बांध कर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। सीएचसी के कर्मचारी रामानुज सिंह, रेनू, यशपाल सिंह, विजय वर्मा, नीलम वर्मा, प्रियंका यादव, गीता कनोजिया, अरुण वर्मा व विनोद मौर्य आदि ने प्रदर्शन करते बताया कि उनकी प्रमुख मांगों मे कर्मचारियों का नियमितीकरण, वेतन का समयबद्ध भुगतान और स्वास्थ्य बीमा सुविधा का लाभ शामिल है। कर्मियों का कहना था कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यह भी पढ़ें- तीन माह से नही मिला मानदेय, काली पट्टी बांध विरोध जताया समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.