हाथरस, अगस्त 17 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर सीएचओ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के लगभग 17000 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवा संबंधी समस्याओं एवं भविष्य की सेवा सुरक्षा से जुड़े विषयों को उपमुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रमुखता से रखा।

सीएचओ कैडर गठन की मांग प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्य रूप से सीएचओ कैडर का निर्माण, समायोजन, सेवा सुरक्षा, रिक्त पदों पर स्थानांतरण, वेतन में परफॉर्मेंस बेस इंसेंटिव को मर्ज करने, नियमित वैकेंसी में वेटेज, कार्य के अनुरूप सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सामुदायिक...