शामली, अक्टूबर 3 -- शामली। विभिन्न मांगों को लेकर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद की आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने शनिवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। एसोसिएशन का कहना है कि 29 सितंबर को भी डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी मांगों पर चर्चा नहीं की गई और शासन स्तर के ज्ञापनों को भी आगे नहीं भेजा गया। संगठन के अनुसार उन्हें वार्ता या सुनवाई के लिए कोई तिथि भी निर्धारित नहीं की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष है।आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने छह प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें आशाओं को प्रतिमाह कम से कम 21 हजार रुपय...