बरेली, अक्टूबर 6 -- शेरगढ़ संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर आशा संगिनियां सात अक्टूबर से दामोदर पार्क में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगी। मंगलवार को आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले संगिनियों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगिनियों ने 24 के बजाय 30 दिन का मानदेय देने, प्रति विजिट 300 से बढ़ाकर 700 रुपये करने, राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी का दर्जा देने और सालाना 20 प्रतिशत मानदेय वृद्धि की मांग की। इसके अलावा मृत्यु होने पर आश्रित को नौकरी व 10 लाख रुपये की सहायता, भुगतान में कटौती की लिखित सूचना, मोबाइल रिचार्ज 350 रुपये करने तथा माह की तीन तारीख तक भुगतान किए जाने की मांग रखी। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन कर आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी इस दौरान रेनू, मंजू, सरि...