कानपुर, दिसम्बर 15 -- चकेरी। न्यूनतम वेतन लागू करने, जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ, ईएसआई समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को आशा वर्कर्स ने रामादेवी स्थित सीएमओ कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान आशा वर्कर्स ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगे पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार की बात कही। वहीं सीएमओ डा हरिदत्त नेमी ने उनकी मांगे शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश आशा ट्रेड यूनियन संगठन की प्रदेश सचिव अनीता वर्मा ने बताया कि प्रदेश में आशा कर्मियों की प्रोत्साहन राशियों में भुगतान लंबित पड़े हैं। जिसमें अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी क़ई महीनों से नहीं मिली। जिससे उनके आगे पारिवारिक आर्थिक समस्याओं का संकट है। वह अपनी मांगों के ल...