बदायूं, मई 21 -- बदायूं। उप्र आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष जौली वैश्य के नेतृत्व में आशा कार्यकत्रियों ने लंबित मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सीएमओ डॉ. मोहन झा को ज्ञापन सौंपा। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार संगठन की मांगों को लेकर लगातार वादाखिलाफ़ी कर रही है। बीते छह फरवरी को डिप्टी सीएम के साथ 15 दिसंबर से जारी आंदोलन के 13 सूत्रीय मांगपत्र पर वार्ता हुई थी। इसमें पहली मांग को आंशिक रूप से स्वीकार करने और अन्य मांगों पर पूर्ण सहमति जताते हुए लिखित समझौता हुआ था। इसके क्रियान्वयन के लिए अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर नौ फरवरी को बैठक भी हुई थी, लेकिन उसके बाद से अगले चरण की वार्ता नहीं बुलाई गई। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर आशाओं का सीएमओ दफ्तर पर हल्लाबोलमांगों की स्थिति इस वजह ...