लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- विभिन्न मांगों को लेकर आशाओं एवं संगिनियों का चल रहा प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन 16 वें दिन भी जारी रहा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने गोला पहुंचकर आंदोलन को धार दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के त्रिलोक गिरि मंदिर परिसर में सुबह से ही आशाओं का जमावड़ा लगने लगा। आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि यह सरकार से आरपार की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों के प्रति आमजन में व्याप्त अविश्वास को दूर करने का काम आशाओं ने 20 वर्ष पूर्व किया था। संचारी रोग नियंत्रण, प्रसव, टीकाकरण, टीबी, पोलियो, नसबंदी, कोरोना, आयुष्मान योजना, आभा आईडी सहित अनेक सरकारी कार्यक्रमों को सफल बनाने में आशाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन इसके बावजूद वे आज...