भदोही, मई 7 -- भदोही, संवाददाता। संयुक्त कार्रवाई परिषद के आह्वान पर गुरुवार को केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं श्रमिक परिसंघ के समर्थन में हाफ डे वर्क किया। शहर के स्टेशन रोड स्थित आयकर कार्यालय के सामने लंबित मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा आठवें वेतनमान के नियमों को अविलम्ब जारी करने के साथ ही डीएडीआर की रोकी गई किस्त तथा लंबित महंगाई भत्ते की किस्त जारी की जाए। विभाग में लम्बे समय से लंबित कैडर रिब्यू की प्रक्रिया को पूरा करने, वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने तथा भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन करने, इंटर चार्ज ट्रांसफर नीति को पुनः बहाल करने की प्रक्रिया आदि को लेकर आवाज बुलंद किया। यह भी पढ़ें- आयकर कर्मचारियों ने आधे दिन का किया कार्य बहिष्कार चेताया कि मांगों को पूरा करने में विलंब किया गया तो आ...