काशीपुर, अगस्त 9 -- जसपुर। राज्य पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर पैरावेटर सोमवार को अपनी मांगों को लेकर पशु चिकित्सालयों में ज्ञापन देंगे। पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर पैरावेटर पूर्व में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर थे। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों के साथ भारत पशुधन ऐप पर भी कोई एंट्री नहीं की। प्रदेश महासचिव सुधेश चौहान ने बताया कि प्रशिक्षित पैरावेट कर्मी वर्षों से पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पैरावेटर पशु चिकित्सालयों में ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान पीयूष कुमार, धीरेंद्र राणा, अरविंद कुमार, अजय कुमार, भूपेंद्र चौधरी, तरुण सिंघल, रवि कुमार, पंकज कुमार, महिपाल सिंह, आकाश रस्तोगी, अन...