मांगों को लेकर आंदोलन करेगा एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन
बागेश्वर, मई 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने शिक्षक-कर्मचारियों, विद्यार्थियों और वंचित वर्गों से जुड़ी 19 सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। जिला इकाई के अध्यक्ष सुनील धौनी ने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण, आरक्षण रोस्टर व्यवस्था, बैकलॉग रिक्तियों का शीघ्र भराव, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, गोल्डन कार्ड की समस्याओं का समाधान, सेवा सुरक्षा तथा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 26 मई को जिले की सभी तहसीलों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- मांगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.