रुडकी, अप्रैल 1 -- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं ने रविवार को मानदेय वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सुपरवाइजर के माध्यम से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री धामी को भी भेजा। बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष लता चौधरी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं ने कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लता चौधरी ने कहा कि वो मांग करते हैं कि मानदेय में राज्य सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा 150 रुपये की वृद्धि प्रतिदिन की जाए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए बिना सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का जीओ जारी किया जाए। विभाग द्वारा की जा रही 300 रुपये की कटौती बंद की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ा जाए। सुपरवाइ...