रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सितारगंज। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की ओर से मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय में धरना दिया गया। बाद में सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में राज्य सरकार से मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय का प्रस्ताव भेजने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख देने का जीओ जारी करने, बायोमेट्रिक से नहीं जोड़ने, सुपरवाइजर पद पर सीनियरिटी आधार पर विज्ञप्ति निकालने समेत 12 मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है। यहां ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता देवी, सुखदेव कौर, जमनोत्री, अनीता रानी, कुलवंत कौर, मिथिलेश, मनकिंदर कौर मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...